Categories: छपरा

छपरा: नल जल योजना में 13 लाख रुपये गबन को लेकर ठेकेदार पर प्राथमिकी

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत खजुरी पंचायत के वार्ड नंबर सात में चल रही नल जल योजना में सरकारी राशि की गड़बड़ी सामने आई है। वार्ड सदस्या की ओर से मशरक थाने में ठेकेदार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में पकड़ी गांव निवासी वार्ड सदस्या प्रियंका देवी ने कहा है कि वार्ड संख्या सात में नल जल योजना को पूर्ण करने के लिए अंशु कंस्ट्रक्शन कर्ण कुदरिया गांव निवासी ठेकेदार अंशु सिंह को दिया गया। 29 जनवरी से किस्तों में 13 लाख दिये गये थे लेकिन ठेकेदार की ओर से योजना को पूर्ण नहीं किया जा रहा है। शेष कार्य पूर्ण या पैसे के लिए ठेकेदार की तलाश की जाती है तो वे फरार मिलते हैं।

इस मामले में वार्ड सदस्या प्रियंका देवी के बयान पर स्थानीय थाना पुलिस ने अंशु सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि ऐसा मामला केवल एक ही पंचायत में नहीं है। मशरक प्रखंड के दुरगौली सहित अन्य पंचायतों में भी जलनल अधूरा है जिसे लेकर पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज है । सरकारी राशि का गबन कार्रवाई के पेंच में अटकी है जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल अभी तक नसीब नहीं हो पा रहा। कागज पर ही ग्रामीणों को नल जल योजना का पानी पिलाया जा रहा है, लेकिन जांच व कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026