छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हथियार के बल पर मारपीट के मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पहले मामले में मशरक बाजार क्षेत्र के सिनेमा हाल रोड के चौराहे पर हथियार दिखा बाइक की चाभी छीन मारपीट करने के मामले में पियुष राज पिता संजय कुमार सिंह गांव- सिकटी ख्जाहा ने बताया कि वे बाजार आए थे कि सिनेमा रोड पर आठ लोगों ने पिस्टल दिखा मोटरसाइकिल की चाभी छीन लिया और गले से सोने का चेन और नगद रुपए छीन ली गई और लाठी डंडे से मारपीट की गई। मारपीट करने वाले सभी शराब के नशें में धुत्त थें। मारपीट के दौरान आस पास के लोगों के भीड़ लगानें से सभी फरार हो गए।
दूसरे मामले में मशरक पूरब टोला गांव निवासी जूही कुमारी पिता सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि वह शाम में अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही तीन लोगों ने हथियार दिखा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए शरीर पर का कपड़ा फाड़ दिया और गलत करने का प्रयास किया। उसी दौरान मारपीट में वह बेहोश हो गई। परिजनों के आने पर उसकी जान बच सकी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…