Categories: छपरा

छपरा: मंझोपुर नहर पुल से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुए कार में चिकित्सक पुत्र के मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया अमनौर एसएच-104 स्थित मंझोपुर नहर पुल से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुए कार में मसरख के प्रसिद्ध चिकित्सक के पुत्र व दवा उद्योगपति विवेक कुमार के मौत मामले में तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में मसरख गांव निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीताराम पांडेय के बड़े पुत्र कुमार रजनीश ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे छोटे भाई विवेक कुमार कोलकाता से अपने परिवार के साथ अपने निजी कार से घर मसरख आ रहे थे। तरैया-अमनौर मुख्य पथ एसएच-104 स्थित मंझोपुर नहर पुल के समीप सुबह करीब 2:30 बजे विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात पिकअप वाहन ने तेजी से कार में ठोकर मार दिया।

जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में पानी होने के कारण कार में पानी भरने लगा। चालक द्वारा कार का शीशा तोड़कर परिवार के अन्य सदस्य को बाहर निकाला गया। कार के अगले सीट पर बैठे मेरे छोटे भाई विवेक कुमार की कार में पानी भरने के कारण स्थिति खराब हो गई। किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर इलाज के लिए मसरख लाया गया। लेकिन लाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी ममता कुमारी के सिर में गहरा चोट आयी है, जो अभी इलाजरत है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026