छपरा

छपरा: कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा

छपरा: भेल्दी क्षेत्र के पैगा बाजार स्थित न्यू आजाद वस्त्रालय व रेडिमेड सेंटर में आग लगने से 20 हजार रुपए नगदी समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।घटना सोमवार की रात घटित हुई।मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के पैगा बाजार के न्यू आजाद वस्त्रालय के मालिक मो अली सोमवार की देर शाम अपने दुकान को बंद कर घर चले गए।सोमवार की देर रात कपड़े की दुकान में आग लग गई।दुकान से धूए निकलते देख बाजार के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी।सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गया। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।फायर ब्रिगेड व ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते दुकान के रखे 20 हजार रुपए नगदी समेत सभी कपड़े जलकर राख हो गये।दुकानदार के मुताबिक इस अग्निकांड में 45 लाख की संपत्ति नुकसान होने की बात कही जा रही है।आगलगी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैं।दुकान के सभी सामान खाक होने के बाद दुकानदार का रून्दन क्रन्दन जारी है।दुकान के समीप जुटी सैकड़ो की भीड़ दुकानदार को सांत्वना दे रहे थे।भाकपा नेता ने मौके पर पहुंच दुकानदार को सांत्वना देते हुए मुआवजे की मांग की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026