Categories: छपरा

छपरा: इसुआपुर में मिले चार कोरोना पॉजिटिव, दो गांवों की सीमा सील

इलाज कर रहा ग्रामीण चिकित्सक भी पोजेटिव

छपरा: जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा और गंगोई गांवों में कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिले हैं। जिन्हें होम कोरेंटिन कर दिया गया है। वहीं गांव की सीमा को भी सील कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवादा गांव का एक युवक छत्तीसगढ़ प्रांत के रायपुर शहर से एक सप्ताह पूर्व गांव आया था। उसे सर्दी-बुखार की शिकायत थी। जिसका इलाज पड़ोस के गंगोई गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक ने किया। वहीं जल्द आराम नहीं होने पर सीएचसी इसुआपुर में कार्यरत वरीय चिकित्सक डॉ बी के सिंह के पास इलाज कराने गया। जहां उक्त डॉक्टर ने उसे कोरोना वायरस के जांच कराए जाने की सलाह दी। जिसके बाद सीएचसी इसुआपुर में उसकी कोरोनावायरस की जांच की गई। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया।

जिसके बाद उसके पूरे परिवार की भी जांच कराई गई। जिसमें परिवार के दो अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं शुरुआती इलाज किए ग्रामीण चिकित्सक की भी जांच की गई। जिनका रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाया गया। मालूम हो कि ग्रामीण चिकित्सक ने कोरोनावायरस की पहली डोज की सुई भी ले रखी थी। थाना क्षेत्र में कोरोना के चार-चार पॉजिटिव केस मिलने से लोगों में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने नवादा तथा गंगोई गांव की सीमा को सील कर दिया है। वहीं गांव को सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया चल रही है।मालूम हो कि लगभग एक वर्ष पूर्व सारण जिले में पहला पॉजिटिव केस इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के एक युवक में मिला था। जो लॉकडाउन लगने के कुछ ही दिन पहले विदेश से घर आया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024