Categories: छपरा

छपरा: परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित

  • क्षेत्रीय अपर निदेशक और सिविल सर्जन ने प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
  • परिवार नियोजन कार्यक्रम पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
  • सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा को मिला सम्मान

छपरा: परिवार नियोजन में अच्छा काम करने वाले डाक्टरों, एएनएम, आशा तथा अन्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। बुधवार को सदर अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. सरोज सिंह और सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उप निदेशक ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में अभी भी परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता की कमी है। इसके लिए गांवों-टोलों में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ता एक अहम कड़ी है। इसी तत्परता के साथ आगे भी यह सेवाएं जारी रखनी होंगी।इस दौरान कुल 25 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।

बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने से सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का होता है विकास:

सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि काम करने वालों को सम्मानित करने से एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। ऐसी प्रतिस्पर्धा से स्वास्थ्य के क्षेत्र में समुदाय को काफी फायदा मिलता है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते हुए कहा बेहतर काम और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार ही इस मिशन को सफल बना रहा है। आशा कार्यकर्ता ही स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदु हैं। परिवार नियोजन ही नहीं बल्कि जो भी स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, उनकी सफलता में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है. इसलिए उन्हें सतत प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उत्कृष्ट काम को सम्मान मिलना चाहिए।

इन साधनों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मिला सम्मान:

डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में साधनों के उपयोग को बढ़ाने की जरूरत होती है. इसे ध्यान में रखते हुए ही पुरस्कार निर्धारित किये गए हैं. पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, प्रसव् उपरांत महिला नसबंदी एवं कॉपर टी के उपयोग बढ़ाने में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया है. इसके अलावा परिवार नियोजन के साधन इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले आशाओं को भी सम्मानित किया गया है.

इन चिकित्सक और कर्मियों को किया गया सम्मानित

डॉ. मेहा कुमारी, स्व. डॉ रीना सिन्हा, डॉ. श्रीनाथ प्रसाद, एएनएम पूनम कुमारी, संगीता कुमारी, अर्चना कुमारी, ललिता कुमारी, किरण कूजूर, आशा कार्यकर्ता राजंती देवी, रिंकी देवी, सरोज देवी, नूतन देवी, उशा देवी, आरती कुमारी, रीता देवी,वीभा देवी, अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर, सदर अस्पताल छपरा के चिकित्सक तथा जिला स्वास्थ्य समिति के गौरव कुमार, मनोहर कुमार सम्मानित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026