Categories: छपरा

छपरा: निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण में समर्थकों की पूछ घटी, मंदिरों में भी नामांकन के समय जैसा नहीं चढ़ रहे हैं प्रसाद

छपरा: जिले के माँझी प्रखंड की 23 पंचायतों में सम्पन्न पंचायत चुनाव के बाद नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण जारी है। संख्या एक से 12 पंचायतों के उप मुखिया तथा उप सरपंच का चुनाव व शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण में शामिल होने आए लोगों में इस बात की ब्यापक चर्चा रही कि शपथ ग्रहण आखिर बन्द कमरों में ही क्यों खुले मैदान में क्यों नही। इस सम्बंध में स्थानीय प्रशासन का कहना है कि अफरा तफरी व शोर शराबा से बचने के लिए हॉल के अंदर ही चुनाव व शपथ ग्रहण का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का एक तर्क यह भी है कि जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में ऐसा किया जा रहा है।

उधर नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकांश समर्थक इस बात को लेकर मायूस हैं कि नामांकन के दौरान तो प्रत्यासी जुलूस में शामिल होने के लिए हाथ पांव जोड़ रहे थे लेकिन चुनाव जीतने के बाद आयोजित शपथ ग्रहण में उन्हें कोई नही पूछ रहा है। प्रतिनिधि सिर्फ अपने चहेतों को ही शपथ ग्रहण में ले जा रहे हैं। शपथ ग्रहण में पहुंचे समर्थकों को पूड़ी सब्जी व लड्डू से ही संतोष करना पड़ रहा है जबकि नामांकन के दौरान मीट मुर्गा मछली की पूरी छूट थी। प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी बीरेन्द्र दास ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद शायद ही किसी प्रतिनिधि द्वारा हनुमान जी के लिए लड्डू का चढ़ावा आया है जबकि नामांकन में लड्डुओं की बरसात हो रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026