छपरा: जिले में कोविड टेस्टिंग के लक्ष्य में की गई बढ़ोतरी, प्रतिदिन होगी 1650 सैंपल जांच

  • कार्यपालक निदेशक ने किया लक्ष्य निर्धारित
  • आईजीआईएमएस में भेजा जाता है सारण का आरटीपीसीआर सैंपल
  • स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी ट्विट कर टेस्टिंग बढ़ाने का दिया है निर्देश

छपरा: जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सकारात्मक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में विभाग ने कोरोना जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से नये लक्ष्य को निर्धारित किया है। अब सारण जिले में प्रतिदिन 1400 आरटीपीसीआर तथा 250 ट्रूनेट सैँपल कलेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के अरटीपीसीआर एवं ट्रूनेट से जाँच के लिए नमूना संग्रहण के लक्ष्य को पुनरीक्षित करने की आवश्यकता समझी गई है। जिलावार आरटीपीसीआर एवं ट्रूनेट से जाँच के लिए नमूना संग्रहण का संशोधित लक्ष्य दिया गया है। पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि अपने लक्ष्य के अनुरूप कोविड टेस्टिंग कार्य सम्पन्न करें। राज्य में कोविड के पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी को देखते हुये आईसीएमआर के निदेश के अनुशरण में पूल टेस्टिंग किया जा सकता है। बता दें कि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी ट्वीट कर कोविड जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

जितनी अधिक जांच, उतनी मजबूत होगी लड़ाई

सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार ने कहा कि जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जितनी अधिक जांच होगी, कोरोना के खिलाफ लड़ाई उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोरोना के हल्के (माइनर) लक्षण भी दिखे तो कोविड-19 जांच जरूर कराएं। जितना जल्दी जांच होगी उतना ही जल्दी उपचार शुरू होगा| इससे स्थिति गंभीर होने से बच सकती है। साथ ही कोरोना का प्रतिशत भी कम होगा| बीमारी को छुपाने से स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए बीमारी छुपाएं नहीं।

गांव स्तर पर की जा रही जांच

स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के माध्यम से कोरोना टेस्ट करने का काम कर रही है। पर्याप्त मात्रा में एंटीजन किट के साथ लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई गई है। शहरों, बाजारों और गांव में स्थान चिह्नित कर जांच की जा रही है।

संक्रमण के मामले में आ रही है कमी

जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। यह जिले के लिए अच्छी खबर है। संक्रमण के मामले भले ही कम हो गये हो लेकिन आमजनों को अभी भी सावधानी बरतनी जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। विशेष जरूरत होने पर हीं घर से बाहर निकलें। मास्क का उपयोग, शरीरिक दूरी का पालन तथा साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच कराएं।

  ऐसे रोकें संक्रमण का प्रसार

  • एक साथ 2 मास्क का प्रयोग करें
  • आंतरिक स्थानों पर वायु संचार सुनिश्चित करें
  • दूरी बनाये रखने का संभव प्रयास करें
  • साबुन से नियमित हाथ साफ़ करते रहें
  • कोविड मरीजों को अलग कमरे में रखें
  • सतहों को नियमित रूप से कीटाणुनाशकों से नियमित रूप से साफ़ करें
Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024