Categories: छपरा

छपरा: सारण रेंज के 39वें डीआईजी के रूप में आईपीएस अधिकारी रविंद्र कुमार ने किया पदभार ग्रहण

छपरा: सारण रेंज के 39वें डीआईजी के रूप में 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी रविंद्र कुमार ने बिहार के सिंघम के नाम से मशहूर डीआईजी मनु महाराज से पदभार ग्रहण किया इससे पूर्व नव पदस्थापित डीआईजी का उप महानिरीक्षक मुख्यालय परिसर मे पहुचते ही सुरक्षा बलों के द्वारा बैण्ड बाजे के साथ उन्हे गाड आफ आनर से सम्मानित किया गया जिसके बाद उन्होने डीआईजी मनु महाराज से अपना पदभार ग्रहण किया।गौरतलब हो कि 2005 बैंच के आईपीएस अधिकारी रविन्द्र कुमार मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले है।

सारण के नए डीआईजी के रूप मे उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी जिसमे सारण मे अवैध बालू खनन, परिवहन व भंडारण के साथ , शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के साथ सारण सिवान व गोपालगंज मे अपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाए जाने की चुनौतिया सामने होगी डीआईजी रविन्द्र कुमार वर्तमान में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे जिन्हे बतौर डीआईजी अब सारण रेंज की कमान सौंपी गई है

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026