छपरा

छपरा: मशरक थाना में लगा एसडीओ एवं डीएसपी मढौरा के नेतृत्व में जनता दरबार

  • आधा दर्जन से अधिक विवादित मसलों का हुआ समाधान
  • जमीन जबरन दखल करने के मामलों में मुख्य रूप से कर्णकुदरिया, गोपालबारी , ब्राहिमपुर, मशरक के मामले का निष्पादन किया गया
  • लोगों मे प्रशासन की इस पहल से काफी खुशी दिखी गयी

छपरा : जिले के मशरक थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार मे बड़ी संख्या में लोग जमीन एवं अन्य विवादों के निपटारा के लिए पहुँचे। मढौरा एसडीओ विनोद तिवारी एवं डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने विशेष जनता दरबार मे उपस्थित होकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की फरियाद सुन मौके पर निपटारा करवाया। देर शाम तक दोनो पदाधिकारियों के संग मशरक सीओ ललित कुमार सिंह , बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा , थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के साथ अंचल कार्यालय के कर्मचारी सभी अभिलेखों के साथ जनता दरबार मे शामिल हुए। एसडीओ एवं डीएसपी मढौरा ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्र में प्रतिमाह दो दिन स्वयं उपस्थित होकर विवादों का त्वरित निष्पादन वरीय अधिकारी एवं सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आमलोगों के सहयोग से कराना सुनिश्चित करेंगे। जनता दरबार मे लंबे अरसे से जमीन सम्बंधित 9 लंबित मामले की सुनवाई हुई जिसमें 6 मामला निष्पादित हुआ।पदाधिकारी ने बताया कि जमीन जबरन दखल करने के मामलों में मुख्य रूप से कर्णकुदरिया, गोपालबारी , ब्राहिमपुर, मशरक के मामले का निष्पादन किया गया। लोगो मे प्रशासन की इस पहल से काफी खुशी दिखी गयी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026