सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि लगान वसूली में कमी को देखते हुए 31 मार्च तक सप्ताह के हर मंगलवार और शुक्रवार को लगेगा विशेष शिविर
छपरा: बिहार सरकार के आदेशानुसार सारण जिला अधिकारी के निर्देश में भूमी लगान जमा करने का विशेष शिविर का आयोजन हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर मशरक में लगाया जाएगा। मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि भूमी लगान जमा करने के ऑनलाइन व्यवस्था हो जाने से लोगों को लगान जमा करने में सहूलियत हुई है पर ऑफलाइन भी लगान जमा करने का विशेष कैम्प का आयोजन 31 मार्च तक अंचल कार्यालय परिसर में हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को लगेगा जहां अंचल क्षेत्र के भू स्वामी अपने भूमी लगान का बकाया जमा कर सकतें हैं। जिसके लिए अपने भूमी का पुराना लगान जमा रशीद लेकर आना पड़ेगा। मौके पर श्री सिंह ने बताया कि लगान जमा करने में आम लोगों के सहूलियत के लिए पारदर्शिता तरीके से व्यवस्था लागू की जा रही है।जिसके लिए शिविर में सभी पंचायतों के राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…