Categories: छपरा

छपरा: मुखिया और प्रमुख से होकर विधान सभा की यात्रा तय की है मंटू सिंह ने

छपरा: जिले के अमनौर से भाजपा के विधायक हैं कृष्‍ण कुमार मंटू। दूसरी बार विधायक बने हैं। पहली बार 2010 में जदयू के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। पार्टी बदलने के संबंध में उन्‍होंने कहा कि परिस्थितियां बदलीं तो पार्टी बदल गयी। जिस भी पार्टी के साथ रहे, पूरी ईमानदारी से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के लिए काम किया।

उन्‍होंने कहा कि राजनीति की शुरुआत 2001 में मुखिया बनने से शुरू हुई। इसी साल परसा प्रखंड की बनबता पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए। 2006 में परसा के प्रखंड प्रमुख बने। 2010 में अमनौर से विधाकय बने। 2011 से उनकी पत्‍नी सविता देवी परसा की प्रखंड प्रमुख हैं। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में अपनी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि मुखिया और प्रमुख रहते हुए अपनी पंचायत में 12 मध्‍य विद्यालयों की स्‍थापना करवाया।

इसमें कुछ उत्‍क्रमित किये गये, जबकि कुछ नये मध्‍य विद्यालय भी बनाये गये। अपने प्रमुख कार्यों के बारे में उन्‍होंने बताया कि उनके ही प्रयास से रसूलपुर में पावरग्रिड लगाया गया। हर गांव में बिजली और सड़क की पहुंच सुनिश्चित की। दो-दो गांवों को जोड़ने वाले तीन बड़े पुलों का निर्माण करवाया। अमनौर और परसा के अस्‍पताल भवनों का जीर्णोद्धार करवाया। 2014 में दीपावली के दिन एक साथ 51 गांवों को बिजली से जोड़ कर दिवाली मनाया था।

संगठनात्‍मक जिम्‍मेवारियों की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि समता पार्टी और जदयू में रहते हुए कई जिम्‍मेवारियों का निर्वाह किया। अभी भाजपा के प्रदेश संयोजक हैं। फिलहाल भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति के सदस्‍य हैं। इसी मोर्चा के जम्‍मू-कश्‍मीर प्रभारी भी हैं। वे कहते हैं कि शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य में व्‍यवस्‍था में बदलाव लाना ही उनकी प्राथमिकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026