छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के जंजौली पंचायत के बली बिशुनपुरा नोनिया टोली गांव में रविवार की सुबह मृतक महिला के परिजनों और पंचायत के मुखिया द्वारा मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच विवाहिता के शव अपने कब्जे में लिया।मृतक विवाहिता की पहचान बली बिशुनपुरा गांव निवासी सुनील महतो की 27 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई। वह उसी पंचायत के बगल खजुरी पंचायत के सरदारगंज गांव निवासी विश्वनाथ महंतों की पुत्री हैं उसकी शादी 5 साल पहले बड़े धूमधाम से गुलाब महतो के पुत्र सुनील महतो के साथ हुई थी जिसमें परिजनों द्वारा सामर्थ्य अनुसार दहेज में मोटरसाइकिल और सामान दिया गया था पर शादी के बाद सोने की सिकड़ी और सामानों के मांग के लिए बराबर विवाहिता पर अपने पिता से मांगने का दबाव डाला जाता था। इसी बीच विवाहिता महिला को एक छोटा सा लड़का हो गया पर परिजनों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
मारपीट की घटनाओं से परेशान परिजनों ने गांव स्तर पर पंचायती भी कराई जिसमें भी मामला न सुलझा। परिजनों ने थाना पुलिस मे केस भी दर्ज कराया पर लड़के के परिजनों के व्यवहार मे कोई परिवर्तन नहीं आया। रविवार की सुबह गांव के मुखिया द्वारा विवाहिता की मौत की सूचना फोन पर दी गई। वही मामले में परिजनो द्वारा थाना पुलिस में आवेदन दिया जिसमें ससुर और पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, जमादार ओम प्रकाश यादव ने दल बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। वही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है वही गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में कुछ कहां जा सकता है कि विवाहित की मौत कैसे हुई है। वही मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…