Categories: छपरा

छपरा : मशरक में स्वर्ण व्यवसायी से सोने चांदी और रूपयों से भरा झोला छीन मोटरसाइकिल सवार हुए फरार

छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर गुरूवार की शाम कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव के पास घनी आबादी के बीच मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर वापस आ रहें स्वर्ण व्यवसायी से स्वर्ण ज्वेलरी और नगद तीस हजार रुपए से भरा झोला छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है ।पीड़ित की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव निवासी शंभू साह पिता गणेश साह के रूप में हुई। मामला है कि डुमरसन गांव निवासी शंभू साह की गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी कोठी बाजार पर प्रतिमा ज्वेलर्स की दुकान है.

वही से दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर अपने बेटे के साथ घर डुमरसन वापस आ रहें थें कि कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मोटरसाइकिल हथियार के बल पर रोक सोने चांदी और रूपयों से भरी पोटली छीन फरार हो गए। छीने गए ज्वेलरी की कीमत एक लाख रूपए के करीब बताई जा रही है। स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि अपराधियों ने गोली भी चलाई जिससे वे बाल बाल बच गए। मामले में स्वर्ण व्यवसायी ने थाना पुलिस को आवेदन दिया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मामले में जांच पड़ताल किया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।वही स्वर्ण व्यवसायी से इतनी बड़ी घटना हो गई पर आस पास के गांव लोगों में इस मामले में अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026