छपरा: दहेज लोभियों ने दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। मृतका नइमा खातून उर्फ नाजिया प्रवीण भेल्दी थाने के बसतपुर गांव के नूरहसन अंसारी की पत्नी बतायी जाती है। थाने में दिए गए आवेदन में इसुआपुर थाने के परसा निवासी मो हामिल अंसारी ने कहा है कि इसी साल भेल्दी थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव निवासी मो अलियास अंसारी के पुत्र नूरहसन अंसारी से अपनी पुत्री नईमा खातून उर्फ नाजिया प्रवीण की शादी 30 मई को की थी। शादी में अपने सामथ्र्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक को लेकर पति व उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा ।
शुक्रवार को सुबह में उनके दामाद का फोन आया और कहा गया कि आपकी लड़की की तबीयत खराब है। आप लोग आकर मिल लीजिए। उसके लगभग 30 मिनट बाद फोन कर कहा कि आपकी लड़की को करंट लग गया है। मैंने अलियास अंसारी को फोन कर हाल जानना चाहा तो उन्होंने कहा आपकी लड़की ने फांसी लगा ली है। मुझे शक है कि लड़के के पिता मो अलियास अंसारी व लड़के की मां बिस्मिल्लाह खातून व लड़का मो नूर हसन अंसारी के द्वारा मेरी पुत्री की हत्या कर दी गई है।इस मामले में पति सास,ससूर व अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने ससुर मो अलियास अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…