Categories: छपरा

छपरा : नर्सिंग होम के कंपाउंडर की गोली मारकर की गई हत्या , दो हिरासत में

छपरा : छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिशु पार्क के समीप गुरुवार की सुबह हत्या कर फेंके गए शव को पहले अज्ञात माना जा रहा था लेकिन जैसे शिनाख्त हुई तो शव खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया गाँव निवासी रामजी साह का 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार निकला जो एक निजी नर्सिंग होम में कम्पाउंडर का कार्य करता था। उक्त हत्या गोली मारकर की गई है।जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शिशु पार्क के समीप फेंका गया था। मृतक शहर के सहयोग नर्सिंग होम में कंपाउडर था ,जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कोरोया गांव के रहने वाला था । पता चलने के बाद परिजन छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देखते ही विलाप करने लगे। इस मामले में मृतक के पिता के द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र सूरज करीब 3 वर्षों से सहयोग नर्सिंग होम में कंपाउंडर का काम करता था।जहां नर्सिंग होम के चिकित्सक एवं कंपाउंडर के द्वारा उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या की गई है और हत्या किए जाने के बाद उसके शव को पार्क के समीप फेंक दिया गया है।

इस मामले में उसके द्वारा सहयोग नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ राकेश कुमार प्रसाद एवं कंपाउंडर अंकित चौरसिया उर्फ गोलू सहित 6 खिलाफ भगवान बाजार थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है । इस दौरान भगवान बाजार थाना पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए उक्त नर्सिंग होम से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।पोस्टमार्टम के दौरान उसके पीठ से एक गोली बरामद की गई है। गौरतलब है कि छपरा शहर के शिशु पार्क के समीप से उस युवक का शव बरामद किया गया था। जिसके बाद यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था। इस वाबत भगवान बाजार थानाध्यक्ष मुकेश झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एवं नर्सिंग होम के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।बताते चले कि मृतक रामजी साह का एकलौता पुत्र था।घर मे लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक व्यवहार कुशल लड़का था।छपरा से जब भी कभी गाँव आता था तो सबो से मिलजुल कर रहता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026