छपरा: सारण एसआईटी टीम के जांबाज दरोगा मिथलेश शाह एवं सिपाही फारुख आलम की शहादत दिवस पर आज छपरा पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा के दौरान दोनो शहीद पुलिसकर्मियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. जिसके बाद सारण एसपी संतोष कुमार के द्वारा दोनो पुलिसकर्मियों की शहादत पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. जिसके बाद एसपी के द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों शहीद जवानों की याद में स्मारक स्थल का शिलान्यास किया गया.
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि उनकी शहादत हमें आम नागरिकों की हिफाजत तथा समाज में शांति अमन कायम रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा.सारण जिला पुलिस अपने वीर शहीदों पर गर्व करता है तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता है. दोनों शहीदों की यादें उनके जेहन में हमेशा ताजा रहेंगी. उनकी याद में सारण पुलिस केंद्र में शहीद स्मारक स्थल एवं पार्क का निर्माण कराया जा रहा है ताकि भविष्य में भी उनकी पुण्यतिथि पर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा सके. इस मौके पर सभी डीएसपी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…