Categories: छपरा

छपरा: फाइनेंस कंपनी के कार्यालय समेत तीन दुकानों का ताला तोड़ एक लाख की संपत्ति चोरी

मुफस्सिल थाने में पीड़ित दुकानदारों व फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने दिया लिखित आवेदन

छपरा: शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक से सटे अटल नगर मोहल्ले में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय समेत दो दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने नगद समेत करीब एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह में जब कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। दुकानदारों ने देखा कि दुकान में सामान बिखरे हैं। काउंटर में रखे रुपए भी गायब हैं। दुकानदारों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी । मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन करने में जुट गई। मालूम हो कि अटल नगर मोहल्ले के इंटरप्राइजेज खाद बीज दुकान तथा गृहस्थी कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकद 8 हजार व 25 हजार से अधिक के बेडशीट आदि सामान चोरी कर ली।

पीड़ित दुकानदार धीरज ने बताया कि दुकान का ताला काटकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उधर के एस बी सी एल फाइनेंस कंपनी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार नकद रुपए लॉकर से तोड़कर फरार हो गया । फाइनेंस कंपनी के सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त किया व हार्ड डिस्क अपने साथ लेकर चले गए। मालूम हो कि एक ही रात चोरों ने तीन दुकानों में चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026