Categories: छपरा

छपरा : होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, शराबियों पर रहेगी नजर

छपरा : जिले के मशरक थाना परिसर में होली पर्व को शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सीओ ललित कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अलावे जिला पार्षद पुष्पा सिंह, उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद,अकबर अली, आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह, पूर्व मुखिया छोटा संजय,युवा समाजसेवी कुंदन सिंह, सोनौली मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू समेत प्रखंड के तमाम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों से होली पर्व जाति, रंग, धर्म, विभेद, समुदाय की नीतियों से परे सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराने के लिये प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करने की बात कही।

वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों से कहा की होली पर्व को लेकर थानाक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी की जायेगी। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप अविलंब थाने को सूचित करे ताकि होली में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर डीजे पर पूर्णत पाबंदी है। अगर डीजे बजाते कोई पकड़े गये तो उनपर कड़ी कानूनी करवाई की जायेगी। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वे इस थाने में नये आए हैं सभी मामलों में जानकारी ले रहें हैं पर आपका सहयोग रहेगा तों हम सब थाना क्षेत्र को सुरक्षित, शांतिपूर्ण रख सकतें हैं। उन्होंने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल और भाईचारा के साथ मनाएं।सीओ ललित कुमार सिंह ने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व को आपसी समरसता के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के मद्देनजर शरारती तत्व पर विशेष नजर रहेगी। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा सोशल मीडिया पर गलत अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाह पर ध्यान दें। कोई भी जानकारी हो स्थानीय थाना प्रभारी व वरीय पदाधिकारी को सूचित करें। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी को अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026