Categories: छपरा

छपरा : पुलिस का सिरदर्द बना अपराधी सूरज नट गिरफ्तार, लूट का सामान भी बरामद

छपरा : सारण की माँँझी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस का सिरदर्द बना अपराधी सूरज नटको कबीर पार से गिरफ्तार कर लिया गया वहीं लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया। इसकी गिरफ्तारी से जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है वहीं इसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर में इसने एक लूट कांड को अंजाम दिया था जिसके सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में लूट में उपयोग की गई गाड़ी का नंबर साफ दिख रहा था जिसके आधार पर इसकी गिरफ्तारी कबीर पार से की गई।

जिस का उद्भेदन करने पर यह जिला के माँँझी एकमा दाउदपुर खैरा मारहौर एवं सिवान जिले के सिसवन थाने का अभियुक्त है। अपराधी दाऊद पुर थाना क्षेत्र बंगरा निवासी देवनाथ नट का पुत्र सूरज नट है जो पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था यह कबीर पार में अपने साथियों के साथ लीट्टी के दुकान पर आया था जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था तभी माझी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके पास से लूटी गई एक पल्सर बाइक एवं दो मोबाइल जप्त किया गया है इसके अन्य साथियों के लिए गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पत्रकारों से बातचीत के समय थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान के अलावा एसआई शिवनाथ राम एएसआई अयूर अली अशद सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026