छपरा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मढौरा अंचल द्वारा प्रखंड के बहुआरा पट्टी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शहीद मजदूरों की याद में प्रभातफेरी निकालने का निर्णय लिया गया। मढ़ौरा अंचल परिषद द्वारा उजरी सेंदुआरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सचिव संजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पत्रकार गुड्डू राय एवं पूर्व विधायक अभय राज किशोर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबु सिंह ने श्रम कानूनों में संशोधन को मजदूर विरोधी तथा तीन कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उसे अविलम्ब वापस लेने की मांग भी किया।बैठक में रामबाबू सिंह, प्रो0 रजाक हुसैन , भरत राय, विकास कुमार,विजय कुमार, संजय राय, जामदार प्रसाद,उपेंद्र कुमार,राजदेव प्रसाद,वीरेंद्र सिंह, प्रेम सुंदर मांझी,आदि नेताओं ने प्रमुख रूप भाग लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…