छपरा

छपरा: कर्पूरी जयंती को लेकर तैयारी समिति की बैठक आयोजित, मंत्री मुकेश सहनी होंगे मुख्य अतिथि

छपरा: जननायक कर्पूरी सेवा व शोध संस्थान के तत्वावधान में आगामी 24 जनवरी को शहर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भभ्य तरीके से मनाई जाएगी। बुधवार को संस्थान के सदस्यों की बैठक शहर के कटहरी बाग स्थित शोभा सदन में आयोजित की गई। इस बैठक में नाई समाज व अन्य समाज के लोग शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्पूरी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी व पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार शामिल होंगे। जयंती समारोह को लेकर आयोजित इस तैयारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सारण लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि जननायक के आदर्शों को सभी पार्टियों व समाज के लोग मानते रहें हैं। ऐसे में जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चल कर ही वर्तमान परिवेश में समाज का समुचित विकास किया जा सकता है।

उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जयंती समारोह को भभ्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं जननायक कर्पूरी सेवा व शोध संस्थान को ट्रस्ट के रूप में स्थापित कर संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा छपरा शहर में जननायक कर्पूरी की प्रतिमा स्थापित करने तथा कर्पूरी छात्रवास के निर्माण हेतु पहल किया जाएगा।बैठक में डॉ सुनील प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, डॉ विजय कुमार, शंकर प्रसाद शर्मा, योगेंद्र ठाकुर, हर्षवर्धन कुमार,नागेंद्र ठाकुर, रविशंकर ठाकुर, सुरेश ठाकुर, डॉ सुभाष ठाकुर, अनिल ठाकुर, विशाल ठाकुर, चंदन ठाकुर, सतेंद्र ठाकुर, डॉ प्रदीप कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024