छपरा: बिहार विधान पार्षद डॉ.बीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों की रक्षा करना सरकार का ही नहीं बल्कि समाज का भी कर्तव्य है।डा यादव अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकमा में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजनान्तगर्त दस लाख रुपये की लागत से निर्मित चहारदिवारी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ होती है, इसलिए शैक्षणिक संस्थानों के विकास के प्रति वे हमेशा से संवेदनशील रहे हैं. अपने सीमित कोष से ज्यादा से ज्यादा संस्थानों तक कुर्सी बेंच से लेकर निर्माण कार्य का लाभ पहुंचाने का काम करने का उन्होंने प्रयास किया है.
डॉ.यादव ने कहा कि योगिया हाईस्कूल में भी चोरी की बार बार की घटनाओं की सूचना मिलने पर दस लाख रूपये निर्गत करा कर वहां भी चहारदिवारी का काम कराया जा रहा है. शिक्षक नेता व परीक्षा सचिव विद्या सागर विद्यार्थी व मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार विधान पार्षद डॉ.यादव ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किया है.
मौके पर प्रधानाचार्य कृष्ण भगवान यादव, प्रो भूपेन्द्र प्रसाद सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राजेश कुमार, राकेश सिंह,पंकज कुमार, मनजीत तिवारी, माकपा नेता अरूण कुमार, भाजपा नेता अविनाश चन्द्र उपाध्याय, मुकेश कुमार सिंह, सुभाष यादव,रघुवीर यादव, चुन्नु राम आदि थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…