Categories: छपरा

छपरा: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को केयर इंडिया के द्वारा दी जायेगी राहत सामग्री किट

  • जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री वितरण वाहन को किया रवाना
  • जिले के 13 प्रखंडों के 26 बच्चों को दी जायेगी राहत सामग्री पैकेट
  • अनाथ बच्चों की मदद के लिए केयर इंडिया ने शुरू की विशेष पहल

छपरा: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की परवरिश से लेकर पढ़ाई की चिंता राज्य सरकार कर रही है। इसको लेकर सरकार के द्वारा कई योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग के द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से वैसे बच्चे जो कोरोना काल में अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खो चुके है, उन्हें राहत सामग्री पैकेट उपलब्ध करायी जायेगी।

सारण समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री वितरण वाहन को रवाना किया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि कोविड महामारी में कई बच्चों के माता-पिता दोनों या किसी एक की मृत्यु हो चुकी है, उन बच्चों पर जिला प्रशासन और राज्य सरकार की विशेष नजर है। जो बच्चें अनाथ हो गये उनकी सूची तैयार की गयी है। उस सूची के आधार पर केयर इंडिया की राहत सामग्री पैकेट उपलब्ध करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पांच या उससे कम परिवार वाले सदस्यों को एक तथा पांच से अधिक सदस्य वाले परिवार को 2 राहत सामग्री की किट दी जायेगी।

आईसीडीएस के माध्यम से होगा वितरण

जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि यह राहत सामग्री पैकेट केयर इंडिया के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। आईसीडीएस के कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर अनाथ बच्चों के घर तक इसे पहुंचाया जायेगा। इसकी सूची तैयार कर ली गयी है। उन्होने बताया कि 13 प्रखंडों के 26 अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा। जिसमें सोनपुर, इसुआपुर, बनियापुर, दिघवारा, रिविलगंज, मांझी, छपरा सदर, गड़खा, एकमा, पानापुर, अमनौर, मशरक, परसा प्रखंड के बच्चे शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना काल में अनाथ बच्चों के लिए जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उसे शत-प्रतिशत पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर डीएम राजेश मीणा, आईसीडीएस डीपीओ उपेंद्र ठाकुर, केयर इंडिया के डीटीएल संजय कुमार विश्वास, सदर सीडीपीओ कुमारी उर्वशी, केयर डीपीओ आदित्य कुमार, सीफार के कार्यक्रम समन्वयक गनपत आर्यन, बीएम अमितेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

राहत पैकेट में ये समान हैं उपलब्ध

केयर इंडिया के डीटीएल संजय कुमार विश्वास ने बताया कि इस राहत पैकेट में चावल, अट्‌टा, मसूर दाल, चना, चूड़ा, सत्तु, सूजी, तेल, चीनी, मसाला, साबुन, सर्फ, चॉकलेट, बिस्किट शामिल हैं। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका से समन्वय बनाकर घर-घर जाकर राहत सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026