Categories: छपरा

छपरा: चंवर में शौच करने गए रिटायर्ड शिक्षक की डूबने से हुई मौत, मुखिया प्रत्याशी ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला

छपरा: जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव के 75 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक नरेंद्र ओझा की मौत सोमवार को गहरे पानी में डूबने से हो गई। वे डोईला बाजार स्थित सीएसपी बैंक से रुपए उठाकर घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के कहें अनुसार घर लौटने के दौरान उन्होंने जमींदारी बांध के बगल में शौच की और पानी छूने के लिए गड्ढे में लगे पानी की ओर गए, जहाँ उनका पैर फिसल गया और तैरना नहीं जानने के कारण पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। जब राहगीरों की उन पर नजर पड़ी तो कुछ राहगीरों ने चिल्लाना शुरू किया जिसपर लोग जुट गए लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण लोग पानी में घुसकर लाश निकालने से कतरा रहे थे।

काफी देर बाद जब कोई पानी में लाश निकालने के लिए नही घुसा तो वहाँ पर मौजूद लोगों में से ही किसी ने रामपुर अटौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह को इस घटना की सूचना दी और कुछ ही मिनटों में पप्पू सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को ग्रामीणों की मदद से पानी से नाव की मदद से बाहर निकलवाया। तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पति की मृत्यु की खबर सुनते ही सुषमा देवी बेसुध हो दहाड़े मार कर रोने लगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले कुशल व्यवहार के शिक्षक की असामयिक निधन से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। वहीं मध्य प्रदेश के भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत पदाधिकारी पुत्र भोला ओझा को घटना की जानकारी दे दी गई है।वही शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया और ढांढस बंधाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026