Categories: छपरा

छपरा : क्राइम मीटिंग में सारण एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिए अलग-अलग टास्क ; कहा कार्य में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

छपरा : सारण एसपी संतोष कुमार ने जिला परिषद सभागार में सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग किया. रात तक चले इस क्राइम मीटिंग के दौरान उन्होंने पूर्व में किये गये मीटिंग एवं थाना के विभिन्न कांडो पर जानकारी हासिल किया और विगत टास्क के कार्यों की समीक्षा किया. जिसके बाद उनके द्वारा सभी थानाध्यक्षों को टास्क दिया गया. मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि शराब कारोबारियों एवं आपराधिक छवि वाले सभी व्यक्तियों पर नजर रखें. सभी वारंटियों एवं अभियुक्तों को हर हाल में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाए. जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर उनके द्वारा की गई क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थानाध्यक्षों को वाहन चेकिंग अभियान के साथ-साथ रात्रि गश्ती बढ़ाने का आदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल को लेकर रात्रि गस्ती में तेजी लायी जाए. सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ भी अभियान में तेजी लावें. इसके साथ ही उन्होंने अपराधियों पर नजर रखने का आदेश दिया.

उन्होंने कहा कि यूपी की तरफ से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की ठीक से तलाशी ली जाए ताकि जिले में बाहर से शराब नहीं पहुंचे और शराबबंदी अभियान को सफल बनाया जा सके. इसके साथ ही सभी लंबित कांडों का निष्पादन शीध्र करने का भी आदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी थानेदार ओडी अधिकारी को शीध्र अनुसंधान रिपोर्ट को तैयार कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करें. जिससे कि लंबित कांडो के निष्पादन में तेजी आये. वहीं प्राथमिकी के लिए पहुंचने वालों का शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करें. इसके साथ ही थाना पर पहुंचने वाले सभी आगंतुकों का आगंतुक पंजी में उनका नाम पता और थाना पर आने का उद्देश्य दर्ज करवाएं. इस मौके पर सदर डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी, सभी एचडीपीओ सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026