छपरा: जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र स्थित अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के समीप सड़क किनारे धान के खेत से 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव दरियापुर पुलिस ने बरामद किया।धान के खेत में बृद्ध का शव होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।मृतक बृद्ध की पहचान बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के रूपनगर गाँव निवासी 70 वर्षीय जगदीश राय के रूप में किया गया।शव होने की सूचना पर दरियापुर पुलिस घटना स्थल पहुच कर घटना के सम्बंध में जनकारी प्राप्त कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।घटना के संबंध में आँख अस्पताल के कर्मी अमित कुमार ने बताया कि दो दिन पहले बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के रूपनगर में शिविर का आयोजन किया गया था।
शिविर के माध्यम बृद्ध ब्यक्ति अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तिचक में आँख का ऑपरेशन के लिए आया था।जांच के क्रम में मरीज का शुगर लेबल ज्यादा होने के कारण ऑपरेशन नही किया गया।और शनिवार की रात्रि में शिविर से चयन कर आये सभी मरीजो को ऑपरेशन के बाद घर भेजा जा रहा था।उस समय उक्त बृद्ध का भी खोज बिन किया गया।लगातार दो घंटे तक कोई पता नही चला तब शिवर के वाहन को भेज दिया गया।घटना को लेकर दरियापुर प्रभारी थानाध्यक्ष विमलेश्वर पांडेय ने बताया कि गत शनिवार की रात्रि में शौच करने के लिए बृद्ध ब्यक्ति गया था।जहाँ पानी छूने के क्रम में धन के खेत में फिसकर पानी में डूबने से मौत होने की बातें बताई गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…