Categories: छपरा

छपरा : मशरक में खुला बुलेट मोटरसाइकिल का सर्विस स्पेयर्स सेन्टर

छपरा : मशरक बाजार क्षेत्र के सिद्धाधात्री मंदिर के पास बुधवार को पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने सैनिक ऑटो बुलेट मोटरसाइकिल के सर्विस स्पेयर्स सेन्टर का उद्घाटन फीता काट कर किया। मौके पर पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, पूर्व मुखिया बृजकिशोर सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर सैनिक ऑटो मोबाइल के प्रोपराइटर बृजकिशोर सिंह ने बताया कि मशरक में बुलेट का कोई भी स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान नही थी जहां सुविधा से बुलेट की सर्विस हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्र में सैनिक बुलेट स्पेयर्स पार्ट्स सह सर्विस सेंटर खोला जा रहा है जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सर्विस की व्यवस्था की गई है साथ ही सभी स्पेयर्स पार्ट्स ओरिजनल कंपनी के हैं। मौके पर बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले लोगों ने बताया कि बुलेट में सर्विस या किसी भी छोटी या बड़ी सर्विस के लिए मशरक में व्यवस्था नही थी उसके लिए छपरा या सिवान जाना पड़ता है अब इसके लिए इस व्यवस्था से सहुलियत होगी साथ ही समय की भी बचत होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026