Categories: छपरा

छपरा: छोटा परिवार, सुखी जीवन का आधार: नवविवाहित जोड़े को दी जा रही है नयी पहल किट

  • नवदंपति को दी जा रही है परिवार नियोजन की जानकारी
  • परिवार कल्याण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल

छपरा: नवविवाहित जोड़ों को जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ 2 बच्चों तक परिवार सीमित रखने के लिये प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अब आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की पहल पर नई पहल किट वितरित कर रही हैं। नवविवाहित जोड़े को नई पहल किट वितरित करने के साथ उन्हें परिवार नियोजन के लिए प्रेरित कर रही हैं । उन्हें गर्भ निरोधक साधनों की जानकारी दी जा रही है। नवविवाहित दंपतियों को परिवार नियोजन के तरीकों एवं संबंधित जानकारी सहित नई पहल किट प्रदान की जा रही है। उन्हें छोटा परिवार, सुखी परिवार की अवधारणा से अवगत करवाते हुए पहली व दूसरी संतान के बीच पर्याप्त अंतर एवं विवाह के बाद एक निश्चित अंतराल के लिये गर्भ निरोधक साधनों की जानकारी दी जा रही है।

किट में मिलेगी ये सामान:

केयर इंडिया के डीटीएल संजय कुमार विश्वास ने बताया कि इस किट में परिवार कल्याण व स्वास्थ्य मंत्री की ओर से बधाई पत्र, जूट का बैग, विवाह पंजीकरण फॉर्म, एक पंपलेट, कंडोम किट, गर्भ निरोधक गोलियां, तौलिया, सेंट, कंघी, दो सेट रुमाल, जानकारी कार्ड, शीशा,आशा कार्यकर्ता व एएनएम के मोबाइल नंबर, गर्भ जांच किट एवं इमरजेंसी कंट्रासेप्टिव पिल्स आदि रहेगा। इस किट में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक पत्र भी होगा, जिसमें परिवार नियोजन के फायदों के बारे में लिखा होगा। इस पत्र का उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को जनसंख्या स्थिरिकरण के लिए सचेत करने के साथ 2 बच्चों तक ही परिवार को सीमित रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आशाओं को दी जा रही जानकारी:

नई पहल किट के संबंध में आशाओं को विस्तार से जानकारी दी गयी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ केयर इंडिया भी सहयोग कर रहा है। आशाओं को किट में मौजूद साधनों के इस्तेमाल के विषय में बताया जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आशाएं नवविवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन साधनों के विषय में सटीक जानकारी उपलब्ध करा पाएं।

योजना का उद्देश्य:

डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य नवविवाहित जोड़ों को पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के दायित्वों के लिए तैयार करना है। नए जोड़ों के लिए नई पहल किट में पति और पत्नी के लिए आपातकाल में प्रयोग की जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियां, सामान्य गर्भनिरोधक गोलियां और कंडोम होंगे। इससे नवविवाहित जोड़े परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को जान सकेंगी एवं सुविधा अनुसार इसका इस्तेमाल भी कर सकेंगी।

दी जाती है ये जानकारी:

• विवाह के सही उम्र, लड़के के 21 एवं लड़की की 18 वर्ष

• शादी के बाद कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा

• पहले एवं दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतराल

• छोटा परिवार एवं समिति परिवार के लाभ

• परिवार नियोजन के स्थाई एंव अस्थाई साधन के बारे में जानकारी

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024