Categories: छपरा

छपरा: सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एसएनसीयू का हुआ उद्घाटन

बायो केमिस्ट्री और पैथोलॉजी लैब विकसित होंगे

छपरा: अब छपरा सदर अस्पताल में 100 बेड का मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण होगा। 21.26 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। मूल रूप से महिलाओं और बच्चों को अत्याधुनिक तरीके से इलाज की सुविधा मिलेगी। नया एमसीएच वर्तमान सीएचसी परिसर में ही बनेगा। मातृ-शिशु अस्पातल में छह विभाग गायनी एंड ऑब्सटेट्रिक्स, पीडियाट्रिक्स, पीडियाट्रिक सर्जरी, एंडोक्राइन सर्जरी, एंडोक्राइन मेडिसिन और ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन होंगे। साथ ही 24 घंटे पैथोलाजिकल जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बायो केमिस्ट्री और पैथोलॉजी लैब विकसित होंगे। महिलाओं-बच्चों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए एक सौ बेड का अत्याधुनिक एमसीएच अस्पताल निर्माण किया जायेगा। इससे जरूरतमंदों को किसी जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके साथ ही जिले में ई-संजीवनी ओपीडी सेवा का भी विस्तार किया गया।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में 5-5 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री के द्वारा सारण जिले में कई स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। सिविल सर्जन डॉ जेपी सुकुमार ने बताया कि बनियापुर विधानसभा में पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, एकमा विधानसभा क्षेत्र में 5 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व एक अतिरिक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन, मांझी विधानसभा क्षेत्र में 5 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व एक अतिरिक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन का शिलान्यास किया गया। वहीं लहलादपुर प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का मुख्यमंत्री के द्वारा शिलान्यास किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026