Categories: छपरा

छपरा: इसुआपुर थानाध्यक्ष संजय तिवारी का हत्यारा निकला शिक्षिका प्रमिला का हत्यारा

छपरा: सारण पुलिस ने विगत 5 अप्रैल को परसा थाना अंतर्गत बनकेरवा चंवर में शिक्षिका प्रमिला कुमारी की हत्या मामले का उद्भेदन कर दिया है. इसुआपुर थाना अध्यक्ष संजय तिवारी का हत्यारा ही उक्त शिक्षिका का हत्यारा निकला है. उसके द्वारा अपने दो अन्य साथियों की मदद से शिक्षिका प्रमिला की हत्या गई थी. बताते चलें कि 5 अप्रैल की अल सुबह परसा थाना अंतर्गत बनकेरवा चंवर में स्थानीय निवासी विनोद राय की पुत्री प्रमिला कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अपराधियों ने उसकी हत्या उस समय की जब वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए सुबह में घर से निकली थी. इस साजिश को उसी गांव के उपेंद्र राय के द्वारा रची गई थी. जो कि पूर्व में प्रमिला को पढ़ाया करता था. इस दौरान उसके द्वारा इसे लगातार परेशान किया जा रहा था.

जिसको लेकर प्रमिला के द्वारा उसके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसको लेकर वह अक्सर प्रमिला के ऊपर उस केस को उठाने के लिए दबाव बना रहा था. जबकि प्रमिला अपने निर्णय पर अडिग थी. जिसको लेकर उपेंद्र राय अपने जीजा सचिन राय की मदद से एक योजना बनाई और उस प्लानिंग के तहत तीन अपराधियों को हायर कर उसकी हत्या करवा दी. इस मामले में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा उस मामले का उद्भेदन कर दिया गया है. उक्त मामले में हथियार के साथ तीन कुख्यात अपराधी परसा थाना क्षेत्र के जोगनी गांव निवासी विजय सिंह, दरियापुर थाना क्षेत्र के धुना गांव निवासी राजू नट एवं दरियापुर थाना क्षेत्र के बनवारी पुर गांव निवासी लड्डू राय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अब सुचिंद्र राय को गिरफ्तार किया है. जबकि उसका साला उपेंद्र राय फरार है. इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि विजय सिंह इसुआपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय तिवारी की हत्या कांड का आरोप पत्र अभियुक्त है.

उन्होंने बताया कि उपेंद्र राय के द्वारा शातिराना अंदाज में इस हत्या को अंजाम तक पहुंचाया गया था. हत्या की पूरी प्लानिंग के बाद वह मुजफ्फरपुर में एटीएम से पैसा निकालते हुए अपना फोटो खींचकर उसे सबूत के तौर पर पेश कर रहा था. जबकि हत्यारों की गिरफ्तारी और उसके जीजा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का उद्भेदन कर दिया गया है. अब शीघ्र ही उपेंद्र राय को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026