छपरा: जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सिसवा रसूलपुर में शनिवार की शाम करंट के चपेत में आने से युवक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी । मृतक योगेंद्र रावत का 30 वर्षीय पुत्र संजय रावत बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद शुरु हुई बरसात के बाद संजय राउत के घर की बिजली खराब हो गयी थी । वह बिजली को ठिक करने के लिए तारों को जोड़ रहा था । इसी दौरान संजय राउत करंट के चपेत में आकर मुच्छित हो गया । परिजन जख्मी को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गयी थी।
मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और और परिवार के भरण पोषण में अपने पिता का हाथ बटाता था । संजय राउत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । संजय की मां मिनिता देवी और उसकी पत्नी मंजू देवी का रो रो कर बूरा हाल था । मंजू देवी पीड़ा बेदना में बार बार बेसूध हो रही थी । सूचना पर पहुंचे मुखिया अरविन्द कुमार ने पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स दिया । जानकारी के बाद पहुंची गौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु कर दी थी ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…