छपरा

छपरा:- इस वर्ष नहीं लगेगा गोदना सेमरिया नहान मेला, कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए घाटों पर NDRF की टीम रहेगी मुस्तैद

छपरा: सरयू नदी तट पर स्थित रिविलगंज में लगने वाले गोदना सेमरिया नहान मेला इस वर्ष नहीं लगेगा, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ऐसी स्थिति में मेला लगाना खतरे से खाली नहीं होगा, इसलिए श्रद्धालु सरयू नदी के घाट पर नहीं जाएँ साथ ही भीड़ भाड़ से बचें तथा अपने अपने घरों में ही स्नान कर पूजा अर्चना करें।सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश को अनुपालन करने हेतु सरकार द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को सूचना प्रेषित कर सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।इस सम्बंध में रिविलगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना ने बताया कि कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे एवं जनहित स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सामाजिक दूरी रखना बहुत ही जरूरी है साथ ही सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर एवं मेला क्षेत्र में भीड़ भाड़ नहीं लगाना है क्योंकि इस वर्ष मेला नहीं लगेगा, उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रशासनिक स्तर मेला का उद्घाटन व समापन सहीत किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा.

लेकिन घाटों एवं पहुंच मार्गों की साफ सफाई रोशनी एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पानी में बैरिकेडिंग किया जाएगा और कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरयू नदी में प्राइवेट नावों का परिचालन पर रोक रहेगा।मालूम हो कि गौतम स्थान रिविलगंज में अनादि काल से हर साल कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरयू नदी घाट पर नहान मेला लगता है जिसमें लाखों लोग सरयू नदी में स्नान-ध्यान कर पूण्य प्राप्ति करते हैं।कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरयू नदी में स्नान-ध्यान एवं दान करने को लेकर काफी विशेष महत्व है जिसकी चर्चा रामचरित्र मानस सहित कई धार्मिक ग्रंथों में की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026