छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी लालबहादुर राय उर्फ पुलिस राय के फुसनुमा घर मे बुधवार की देर रात बिजली के शार्टसर्किट से लगी आग में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी ।बताया जाता है कि लालबहादुर राय के परिवार के सभी लोग सो रहे थे । इसी दौरान बिजली के शार्टसर्किट से घर मे आग लग गयी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया । घर मे सो रहे सदस्यों ने किसी तरह भाग कर जान बचायी और शोर मचाया । आग लगने की खबर मिलते ही आस पास के दर्जनों ग्रामीण दौड़े एवं घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । हालांकि इससे पहले घर के सभी सामान जलकर राख हो गए ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…