छपरा: इसुआपुर बाजार के दक्षिणी छोड़ पर छपरा-सत्तरघाट मुख्य सड़क स्थित व्यापार मंडल के पास शनिवार को मोटरसाइकिल तथा बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इसुआपुर पुलिस ने सीएचसी इसुआपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।
घायलों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के राहिमपुर गांव के सिपाही साह का 30 वर्षीय पुत्र राजू साह व मिठाई साह का 22 वर्षीय पुत्र शंकर साह तथा अंवारी गांव के लाल बहादुर साह का 22 वर्षीय पुत्र भोला साह शामिल है। तीनों के सर तथा पैर में गंभीर चोटें आई हैं।वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिसे इसुआपुर पुलिस जप्त कर थाने ले गई। गंभीर रूप से घायलों का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…