Categories: छपरा

छपरा: सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में कार्यरत नर्सों को दिया गया प्रशिक्षण

  • अमानत कार्यक्रम के तहत दिया गया प्रशिक्षण
  • प्रसव कक्ष मरीजों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण सेवा
  • प्रशिक्षण में किया गया नर्सों का स्किल डेवलपमेंट
  • सही समय पर प्रसव की जटिलताओं की पहचान जरूरी

छपरा: सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने व मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृतसंकल्पित है। सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का क्षमतावर्धन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सदर अस्पताल में 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में कार्य करने वाली 6 नर्सो को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सदर अस्पताल के डीएमटी अलका कुमारी, अर्चना कुमारी एवं केयर इंडिय के एनएमएस अर्चना दास के द्वारा प्रशिक्षिण दिया गया। प्रशिक्षण दे रही केयर इंडिया के अमनात एनएमएस अर्चना दास ने कहा इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृत्व और नवजात शिशुओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी देना है। महिलाओं के प्रसव के समय जानकारी रहने पर एएनएम बेहतर परामर्श और देखभाल कर सकती है। गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थिति में र चिकित्सकों को सूचित कर उनकी सलाह के आधार पर प्रसूता स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।

प्रशिक्षण में किया गया नर्सों का स्किल डेवलपमेंट

सदर अस्पताल के डीएमटी अलका कुमारी ने बताया जीएनएम को प्रशिक्षित करने का एक और मुख्य उद्देश्य यह है कि आने वाले दिनों में सभी तकनीक में दक्ष जीएनएम नर्स किसी भी विभाग में बिना बाधा के काम कर सके। साथ ही, किसी भी विभाग में काम करने के दौरान आसानी से मरीजों में होने वाली परेशानी को पहचान कर उसका सही तरीके से इलाज कर पाएंगी। इसके लिए ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम से जीएनएम नर्सों का प्रदर्शन के साथ स्किल डेवलपमेंट किया जाता है। सिमुलेशन ट्रेनिंग में उन्हें पीपीई डोनिंग एंड डोफिंग, हैंड वाशिंग, वाइटल मॉनिटर, बीपी- पल्स रेट, टेम्परेचर चेकिंग, ऑक्सीजन लगाना, इंजेक्शन लगाना, कैथेटर लगाना, ऑटो क्लेव लगाना, लेबर रूम व्यवस्थित करना एवं मरीजों में होनी वाली जटिलताओं को पहचानने और उसे दूर करने के बारे में बताया गया है। साथ ही, उन्हें अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट का प्रबंधन करने की भी जानकारी दी गई है।

सही समय पर प्रसव की जटिलताओं की पहचान जरूरी

केयर इंडिया के बीएम अमितेश कुमार ने बताया प्रसव के दौरान आने वाली जटिलताओं को पूर्व ही समाप्त किया जा सकता है लेकिन इसके लिए उन जटिलताओं का समय पर पहचान जरूरी है। ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्राप्त जीएनएम नर्स सुरक्षित संस्थागत कराने में अहम भूमिका अदा करेगी। जीएनएम नर्सों को लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर से सबंधित सभी आवश्यक तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया है। ताकि वह इन स्थानों पर मरीजों में होने वाली जटिलताएं पहचान कर, उसका सही समय पर समुचित इलाज कर सके। इस प्रशिक्षण के बाद मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के साथ-साथ मातृ-शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में मदद मिलेगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024