छपरा: मशरक बाजार अवस्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से गुरूवार को रूपये निकालकर घर जा रही महिला की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर बीस हजार रुपए चोरी कर ली गई। मामला है कि पानापुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लालती देवी पति-रूदल प्रसाद अपने बेटे लखेन्दर प्रसाद के साथ मशरक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-5 के बच्चों के ड्रेस के मद का रूपया निकाला और पर्स में रखकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर घर के चली तभी रास्ते में स्टेशन रोड में बीज खरीदने के लिए दुकान पर गयी और वापस आयी तों डिक्की का लांक खोलकर रुपये चोरी के साथ बैक पासबुक, एटीएम और जरूरीआत कागजात भी चोरी कर ली गई। मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को सूचना देने की बात बताई।मामले में बगल के दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में घटना दर्ज हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…