छपरा : जिले के मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदी एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चालक सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनो तस्कर पटना जिले के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड निवासी क्रमशः अंशु कुमार तथा अमरेश कुमार बताये जाते है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था। इसी बीच उतर प्रदेश की ओर से सफेद रंग की कार आ रही थी। कार को रोककर जांच की गई तो उसमें से विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की मात्रा 16 लीटर बतायी जा रही है। इस मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…