Categories: छपरा

छपरा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, रेफर

छपरा : जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया- अमनौर एसएच-104 सड़क पर नारायणपुर बाजार स्थित तीन मुहानी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में परौना गांव निवासी उमेश महतो के पुत्र राहुल कुमार एवं मुंद्रिका महतो के पुत्र रोहित कुमार शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायलों को रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर सूचना पाकर दोनों के परिजन रेफरल अस्पताल तरैया पहुचे एवं बेहतर उपचार के लिए छपरा ले गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026