छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गंडार पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की रात्रि में तरैया थाना पुलिस ने आधा दर्जन जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार दोनों अपराधी बनियापुर थाना के बेरुई गांव निवासी गणेश मांझी का पुत्र मुन्ना मांझी एवं बसंत सिंह का पुत्र गब्बर सिंह उर्फ नितेश कुमार सिंह बताया जाता है। वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी अगस्त कुमार सिंह ने बताया कि उक्त स्थल पर वे वाहन जांच कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे।
उसमें से एक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई, तो नीतीश कुमार सिंह के पॉकेट से एक पॉलिथीन में रखा छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी दोनों युवक कारतूस का कोई कागजात नहीं दिखा पाए और ना ही कोई संतोषजनक जवाब ही दे पाए। तत्पश्चात उन्हें बाइक के साथ थाना लाया गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का बाइक जप्त कर लिया गया है और सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…