छपरा

छपरा : नेशनल हाईवे पर ट्रक तथा टेम्पो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

छपरा : जिले के गरखा थाना क्षेत्र के महामदा गांव जासो सती पोखरा के समीप छपरा- मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक तथा टेम्पो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में से एक की पहचान गङखा थाना क्षेत्र के मनोहर वसंत गांव निवासी गंगा सिंह (45 वर्ष) के रूप में की गयी है और दूसरे की पहचान नहीं हो सका है। घायल का नाम नंद लाल है । ट्रक खाली थी और टेम्पो पर पाॅल्ट्री फार्म का सामान लदा हुआ है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपू के परखच्चे उड़ गए हैं। टैंपू पर पोल्ट्री फार्म के सामान लदा हुआ था। घटना के बाद ट्रक चालक अपनी ट्रक छोड़कर फरार हो गया।फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा उसकी पहचान की जा रही है। इस घटना के कारण छपरा मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद सड़क पर से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026