Categories: छपरा

छपरा : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो मासूमों सहित चार को कुचला, एक महिला की घटनास्थल पर हुई मौत

छपरा : जिले के नगरा प्रखंड के नगरा ओपी क्षेत्र के अफ़ौर में छपरा मसरख मुख्य पथ पर माँ अहिल्या पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार दो मासूम तथा एक महिला एवं पुरुष को कुचल दिया। जिसके चलते महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई तथा दो छोटे बच्चे एवं बाइक चालक घायल हो गए।मिली सूचनानुसार मंगलवार संध्या 3:00 बजे के आसपास छपरा से इलाज करा कर अपने घर लौट रहे बाइक सवार महिला पुरुष एवं दो छोटे-छोटे बच्चे को नगरा के तरफ से छपरा जा रही ट्रेलर सहित ट्रैक्टर जो कि एक स्कॉर्पियो से ओवरटेक कर रही थी उक्त बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया जिसके कारण 24 वर्षीय ललिता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 वर्षीय आशीष एवं 1 वर्षीय उत्कर्ष घायल हो गए तथा करीब 26 वर्षीय रंजीत महतो जो बाइक चला रहे थे वह भी घायल हो गए एवं उनके कान से ब्लड निकलना शुरू हो गया।घटना के बाद ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गेहूँ के खेत मे चला गया तथा ट्रेक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से रंजीत महतो को सदर अस्पताल छपरा भेजा गया ।

घटना की सूचना पाते ही गांव से भी मृतक के परिजन पहुंच गए तथा ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया।सूचना मिलते ही नगरा ओपी की गश्ती पार्टी तथा खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए । मृतक ललिता देवी खाकी मठिया बाजार के पास मिर्जापुर गांव की रंजीत महतो की पत्नी बताई जाती है। घायल उत्कर्ष एवं आशीष रंजीत महतो के पुत्र है तथा रणजीत महतो,राजनाथ महतो के पुत्र है।बेकाबू होती भीड़ तथा उपद्रवी तत्वों ने ट्रेक्टर को कूच डाला।आक्रोशित लोगो को नियंत्रित करने के लिए नगरा बीडीओ श्रीनिवास , पुलिस निरीक्षक आर एस यादव ,खैरा थानाध्यक्ष विकाश कुमार , एएसआई आफताब आलम, बनियापुर थाना के आर के मिश्रा, जलालपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार , जवान राजेन्द्र कुमर सहित दर्जनों बीएचजी के जवान एवं पुलिस कर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे।सैकड़ो गाड़िया खड़ी थी।स्थानीय लोग डीआईजी मनु महाराज को बुलाने एवं उचित मुआबजा की माँग पर अड़े थे।वही प्रशासन द्वारा समझ बुझा कर जाम को खत्म कराया गया।लाश को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल छपरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026