Categories: छपरा

छपरा: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निरीक्षण में दो विद्यालय के शिक्षक रहें गायब, कटी उपस्थिति

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने गुरुवार की बाजार क्षेत्र में अवस्थित दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रामदेव मध्य विद्यालय और आदर्श मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह समेत आठ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए वही रामदेव मध्य विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति रही पर विद्यालय प्राचार्य उपेन्द्र कुमार सिंह के उपस्थित नही रहने से शिक्षक उपस्थिति पंजी नही मिल पायी।

आपको बता दें कि सरकार द्वारा कोरोना काल को देखते हुए पठन-पाठन पर रोक लगाई गई है पर विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने बताया कि सरकार द्वारा मिले आदेशानुसार प्रतिदिन दो विधालयो का जांच-पड़ताल करना है जिसके आलोक में रामदेव मध्य विद्यालय और आदर्श मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यावधि में विधालय में शिक्षक अनुपस्थित पाएं गये है पाए गये शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026