छपरा: जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआं में सब्जी का पैसा मांगने के कारण उठे विवाद में एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। मृतक हीरा सिंह बताये जाते हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लेरुआं तख्त निवासी हीरा सिंह अपने खेतों में करेला लगाये थे। बुधवार की शाम करेले को तोड़कर बाजार जाने के लिए अपने दरवाजे पर रखे थे। इस बीच अंवारी निवासी परवेज आलम वहां पहुंचा और जबरन लगभग दो किलो करेला लेकर अपने घर भाग गया। इसके बाद सब्जी विक्रेता हीरा सिंह साइकिल से उसका पीछा करते हुए परवेज के घर तक पहुंचे और रुपये मांगे।
करेला या उसकी कीमत देने से परवेज ने इनकार कर दिया। हीरा ने परवेज की हरकत का विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया और हीरा को लाठी-डंडा से मारने लगा। सब्जी विके्रता अचेत हो गया और लोग उसे रेफरल अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा व थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतक की पोती खुशी कुमारी के लिखित बयान पर मढ़ौरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें अवारी निवासी परवेज को अभियुक्त बनाया गया है और उसे जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…