Categories: छपरा

छपरा: मशरक पीएचसी में इलाज के दौरान दवा न मिलने पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

छपरा: कोरोना काल के पहले से ही मशरक पीएचसी की चिकित्सा सुविधाएं बदहाल हैं। पीएचसी सभी इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं बदहाल चल रही हैं। इससे मरीजों को यहां इलाज नहीं मिल रहा है। इलाज के नाम पर मरीजों को रेफर स्लिप थमा दी जा रही है। वहीं,पीएचसी पर इंफ्रास्ट्रक्चर और चिकित्सक तक का अभाव है। शायद इसी वजह से रविवार की रात्रि पचखंडा राजापुर गांव के ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही और दवा न मिलने पर आक्रोश जताया।मामला है कि गंगौली पंचायत के पचखंडा राजापुर गांव में रविवार की देर रात अभिजीत कुमार पिता स्व योगेन्द्र सिंह को सांप ने डस लिया जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक ने पीएचसी में उपलब्ध दवाओं की कमी बताई और परिजनों से मामूली सूई एभिल बाहर बाजार से खरीदने को कहां जिस पर गांव वाले भड़क उठे और इसकी शिकायत सारण सिविल सर्जन से फोन पर की तो उन्होंने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।

पीएचसी में डायलिसिस, सिटी स्कैन, एक्स-रे अल्ट्रासाउंड, आपरेशन थियेटर आदि के संसाधनों का अभाव है।साथ ही चिकित्सको का घोर अभाव बना हुआ है। महिला चिकित्सक का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त पड़ा हुआ है।मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि पीएचसी में अक्सर भीतर से दवाएं देने की बजाए बाहरी दुकानदार से खरीदने को कहा जाता है।बाहरी दवाएं लिखने का मामला यहां से अक्सर सुनाई देता रहता है। इसकी शिकायत पहले भी दर्जनों बार जा चुकी है और प्रभारी समेत सारण सिविल सर्जन को भी की जा चुकी है पर लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मरीजों को सामर्थ्य न होने के बावजूद दवाएं खरीदनी होती हैं या फिर बीमारी के साथ जीना पड़ता है।वही इमरजेंसी में घायलों को चिकित्सक द्वारा संसाधन और छोटे स्वास्थ्य कर्मचारियों के नही रहने के कारण रेफर ही कर दिया जाता है। मौके पर आक्रोश जताने वाले में आदित्य कुमार,बादल कुमार, धनजीत सिंह,आकाश कुमार,बलराम सिंह,मंजय सिंह, कृष्णा सिंह,अवध किशोर सिंह,प्रभात सिंह, बिट्टू सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024