छपरा: जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के भुसाव के वर्तमान वार्ड सदस्य सद्दाम हुसैन को अज्ञात अपराधियों ने मंगल बार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि सद्दाम मंगलवार की देर शाम हंसराजपुर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। रात्रि 10:30 बजे के लगभग परिजनों को सूचना मिली कि आपका बाइक सड़क किनारे पड़ा हुआ है जो कि मृतक के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर था।सुबह 5:00 बजे के लगभग बाइक जहां पर मिली थी उसके कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद किया गया है।
युवक को 3 गोली मारी गई है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो गए मौके पर पुलिस भी पहुंची है।हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव उक्त स्थल पर ही पड़ा हुआ था प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि वह इस बार मुखिया का चुनाव लड़ने वाला था। हो सकता है घटना का संबंध राजनीतिक से भी हो सकता है हालांकि यह जांच का विषय है पुलिस जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा समाचार लिखे जाने तक शव गेहूं के खेत में ही पड़ा हुआ था।परिजनों शव उठाने से रोक रहे थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…