Categories: छपरा

छपरा: कोरोना काल में मातृत्व स्वास्थ्य संवर्द्धन पर आज वेबिनार का आयोजन

  • केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मातृत्व स्वास्थ्य डिवीजन कर रहा आयोजन
  • राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी सिविल सर्जन को जारी किया पत्र

छपरा: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान मातृ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार 19 मई को एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मातृत्व स्वास्थ्य डिवीजन मैटरनल हेल्थ डिवीजन के द्वारा किया जा रहा है। पूरा राज्य अभी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और लोक स्वास्थ्य से जुड़े सारे लोग इसके बेहतर प्रबंधन में व्यस्त हैं। इस विषम परिस्थिति में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, प्रसव और संस्थागत प्रसव और प्रसव पश्चात देखभाल सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। मातृ स्वाथ्य प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए बुधवार 19 मई को सुबह 10: 30 बजे से दोपहर 2: 40 बजे तक केंद्र सरकार के द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वेबिनार में शामिल होने को ले राज्य स्वास्थ्य समिति पटना बिहार के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया है। वेबिनार में शामिल होने के लिए वेबिनार लिंक, इवेंट नंबर और इवेंट पासवर्ड भी जारी कर दिया गया है।

वेबिनार में शामिल होंगे देश के जाने- माने डॉक्टर

इस वेबिनार में देश के जाने- माने डॉक्टर सहित केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कई अधिकारी शामिल होंगे। वेबिनार में ये डॉक्टर और अधिकारी होंगे शामिल

1. वंदना गुरनानी, 2. डॉ. तेजा राम , 3. डॉ. पद्मिनी कश्यप , 4. डॉ. पूनम शिवकुमार, 5. डॉ. इन्द्रदीप कौर, 6. डॉ. अपर्णा शर्मा , 7. डॉ. मंजू पूरी , 8. डॉ. तमकीन खान, 9. डॉ. भावना गुलाटी , 10. डॉ. अन्नू श्री पाटिल, 11. डॉ. प्रभास चन्द्र , 12. डॉ. पद्मजा ।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024