छपरा: मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव की महिला की सड़क दुघर्टना में घायलवस्था में इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत सोमवार को हो गयी। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद शाम को सियरभुक्का गांव लाया गया जहां महिलाओं के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
मृतक सियरभुक्का गांव निवासी शिव कुमार राम की 45 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी देवी के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह ऑटो पर सवार होकर धर्मासती बाजार करने गयी थी कि वही पर अनियंत्रित पिक अप वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।
जहां से उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा फिर वहां से भी इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बेहद ही गरीब है उसको दो बेटा और एक बेटी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…