छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर ग्रामीण बैंक के नजदीक आभूषण विक्रेता को झांसा देकर महिला गिरोह ने डिक्की से लाखो रुपए मूल्य के गहने गायब करने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त घटी जब माँ ज्वेलर्स के मालिक रंजीत कुमार साह कटसा बनियापुर गाँव निवासी मंगलवार के शाम 7 बजे दुकान बंद कर कीमती गहनों की पोटली घर ले जाने को लेकर बाइक के डिक्की में रखा तभी सनकौली गाँव निवासी महिला सुनीता देवी पति धर्मेंद्र मांझी पहुँची और गहना आज ही लेने और पहले का बकाया देने को बोली।
दुकानदार ने कई बार कहा कल आए फिर उसने खाता देखकर बकाया लेने को दबाव बनाया। दुकान खोल खाता में कही उसके नाम पर कोई बकाया नही दिखा। फिर उसने अगले दिन गहना लेने को कह जाने लगी। जैसे बाहर आया बाइक का डिक्की टूटा मिला। सारे गहने महिला के अज्ञात साथी निकाल ले गए। जिसमे 70 ग्राम सोना एव5 किलो चांदी 18 हजार 5 सौ नकद रुपए था। महिला को रोक पुलिस को घटना की सूचना देकर आसपास के लोगो ने महिला को गिरफ्तार करा दिया। इधर पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर महिला को जेल भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…