छपरा: जलालपुर क्षेत्र स्थित योगी बाबा क्विज क्लब द्वारा टेलीग्राम एप पर आयोजित प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता के कनीय तथा वरीय वर्ग के विजेताओं का पारितोषिक वितरण समारोह 29 नवंबर रविवार को आयोजित किया जाएगा. इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के सदस्य अखिलेश्वर कुमार पांडेय तथा पवन तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के कनीय तथा वरीय वर्ग के प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल करेंगे.
कार्यक्रम में योगी बाबा क्विज क्लब के व्हाट्सएप ग्रुप पर चलाए जा रहे बताओ तो जाने श्रृंखला तथा साइंस क्विज कॉन्टेस्ट, हिंदी विषय क्विज कांटेस्ट ,ज्योग्राफी कॉन्टेस्ट ,इतिहास आजतक तथा खेलकूद प्रतियोगिता के टॉपर्स भी सम्मानित किए जाएंगे |कार्यक्रम में जिले के20 कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया जाएगा. आयोजक मंडल के सदस्य द्वय ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के पांच बेस्ट टीचर जिनमे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अखिलेश्वर पाठक भी शामिल हैं को योगी बाबा क्विज क्लब द्वारा सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन एसडीएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संवरी जलालपुर में सामाजिक दूरी बनाते हुए किया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…